IND vs AFG: ‘हम भारत से बिल्कुल नहीं डरते’, अजमतुल्लाह ओमरजई ने क्यों कही ये बात?

Azmatullah Omarzai: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम से बिल्कुल नहीं डरती और उसका पूरा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है।

भारत के खिलाफ जीत की पूरी कोशिश

ओमरजई ने बताया कि हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से अफगानिस्तान को काफी कुछ सीखने को मिला। हालांकि, टी-20 फॉर्मेट अलग है और इसके लिए टीम की रणनीति भी अलग होगी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान इस सीरीज में बेहतर क्रिकेट खेलने के साथ भारत को हराने का पूरा प्रयास करेगा।

‘हम भारत से बिल्कुल नहीं डरते’

अजमतुल्लाह ओमरजई ने कहा कि आईपीएल में खेलने से अफगान खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिला है। पहले वे बड़े भारतीय खिलाड़ियों को टीवी पर देखते थे, लेकिन अब उन्हीं खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

Advertisement

उन्होंने साफ कहा कि भारत को लेकर अफगानिस्तान की टीम में अब किसी तरह का डर या दबाव नहीं है। उनके मुताबिक, जो टीम ज्यादा मेहनत करेगी, उसे उसका फायदा मिलेगा और अफगानिस्तान भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बोले ओमरजई

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछे गए सवाल पर ओमरजई ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने वैभव को शानदार युवा प्रतिभा बताते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

हालांकि, ओमरजई ने कहा कि अफगानिस्तान की टीम किसी एक खिलाड़ी के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय अपनी मजबूतियों पर ध्यान देगी।

CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर’ आदिवासी भूमि के दस्तावेजों की होगी गहन जांच

फिनिशिंग पर किया है खास काम

पिछली भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज में बेंगलुरु में दो सुपर ओवर वाले मुकाबले देखने को मिले थे। ओमरजई ने कहा कि टीम ने उन मैचों से काफी कुछ सीखा है। खास तौर पर मैच को सही तरीके से खत्म करने और दबाव के समय शांत रहने पर काम किया गया है।

दिल्ली में खेलने का अनुभव देगा फायदा

ओमरजई ने दिल्ली को अफगानिस्तान के लिए अच्छी यादों वाला मैदान बताया। उन्होंने कहा कि टीम का यहां इतिहास अच्छा रहा है। अफगानिस्तान ने 2023 विश्व कप में दिल्ली में इंग्लैंड को हराया था और पिछले टी-20 विश्व कप में यूएई के खिलाफ भी जीत हासिल की थी।

हालांकि, उन्होंने माना कि भारतीय खिलाड़ी दिल्ली की परिस्थितियों से ज्यादा परिचित हैं, क्योंकि वे यहां काफी क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं। इसके बावजूद अफगानिस्तान सकारात्मक क्रिकेट खेलकर भारत को हराने की कोशिश करेगा।

Spread the love
Advertisement