Suryakumar Yadav: मुंबई रणजी टीम में सूर्यकुमार यादव का नाम गायब, सेलेक्टर राजेश पवार ने बताया कारण

नई दिल्ली। Suryakumar Yadav: भारत के टी20 कप्तान रह चुके सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली है। खास बात यह है कि सूर्यकुमार ने खुद सेलेक्टर्स को पत्र लिखकर चयन के लिए अपनी उपलब्धता जताई थी। इसके बावजूद मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) की चयन समिति ने उन्हें चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले रणजी मुकाबले के लिए टीम में शामिल नहीं किया।

अपील के बाद भी नहीं हुआ चयन

सूर्यकुमार यादव लंबे समय से लाल गेंद वाले क्रिकेट से दूर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के सेलेक्टर्स को पत्र लिखकर रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई थी। हालांकि, चयन समिति ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया और टीम में जगह नहीं दी।

एमसीए के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार ने सूर्यकुमार को टीम में शामिल नहीं करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार ने पिछले करीब 18 महीनों से लाल गेंद से क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में चयनकर्ता चाहते हैं कि वह पहले कुछ मैच खेलकर अपनी लय हासिल करें।

Advertisement

सेलेक्टर्स ने बताई वजह

राजेश पवार के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने मुंबई के लिए काफी कुछ किया है। हालांकि, लाल गेंद के क्रिकेट में लंबे अंतराल के कारण उन्हें सीधे रणजी टीम में शामिल करने के बजाय पहले कुछ मैच खेलने और लय हासिल करने की जरूरत है।

सेलेक्टर्स का मानना है कि अगर सूर्यकुमार कुछ मुकाबलों में लाल गेंद से खेलते हैं, तो इसके बाद उन्हें मुंबई की टीम में शामिल किया जा सकता है।

CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : सिंगापुर में CM साय ने निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

शार्दुल ठाकुर भी टीम से बाहर

चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले के लिए घोषित मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव के अलावा शार्दुल ठाकुर का नाम भी नहीं है। शार्दुल फिलहाल उंगली की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

मुंबई की कप्तानी सिद्धेश लाड को सौंपी गई है। वहीं, आयुष म्हात्रे को उप-कप्तान बनाया गया है। यशस्वी जायसवाल को भी टीम में शामिल किया गया है, जिससे वह न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी तैयारी कर सकें।

सरफराज और मुशीर खान भी टीम में

मुंबई की रणजी टीम में सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान को भी जगह मिली है। इसके अलावा शम्स मुलानी, तनुष कोटियान और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई की रणजी टीम

सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उप-कप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अनकोलकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिलवेस्टर डिसूजा और ओंकार तारमले।

Spread the love
Advertisement