CG Police News : छत्तीसगढ़ में एक और SP को नोटिस’ वायरल वीडियो में सरकारी राइफल से फायरिंग का मामला, PHQ ने मांगा जवाब

CG Police News : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन के बाद फायरिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के बाद अब मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। उनके और उनके बेटे से जुड़ा सरकारी राइफल से कथित फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने स्पष्टीकरण मांगा है। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी राइफल से कथित तौर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह और उनके बेटे से जोड़कर देखा जा रहा है।

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ रहा चक्रवात अर्नब, आज भी कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद सरकारी हथियार के इस्तेमाल और फायरिंग की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगे जाने की जानकारी सामने आई।

दशहरा शस्त्र पूजन के बाद बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में दशहरा पर्व के दौरान शस्त्र पूजन के बाद फायरिंग को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी इसी तरह के मामले को लेकर चर्चा में आई थीं।

अब मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के एसपी वायपी सिंह से जुड़ा कथित वीडियो सामने आने के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। लगातार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आने से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

वीडियो की तारीख और परिस्थितियों पर अलग-अलग दावे

इस पूरे मामले में अभी कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं। वायरल वीडियो किस तारीख का है और किस परिस्थिति में फायरिंग की गई थी, इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

फिलहाल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई देने वाली गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इसलिए मामले में सामने आ रहे दावों को जांच के बाद ही स्पष्ट माना जा सकेगा।

Spread the love
Advertisement