प्यार का मामला: भाई-बहन को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। व्यापार विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास एक पान ठेले पर बैठी एक युवती और उसके भाई पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

छत्तीसगढ़ : शनिवार को स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी की नई समय सारणी

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम की है। आरोपी युवक ने अचानक पान ठेले पर पहुंचकर युवती और उसके भाई पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस से आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान हुई अफरा-तफरी में युवती का हाथ झुलस गया और ठेले पर रखा कुछ सामान भी जल गया।

Advertisement

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement