भारत पर अमेरिका का 50% टैरिफ, वाणिज्य मंत्री बोले- ‘140 करोड़ की आबादी वाला देश हमारा मक्का क्यों नहीं खरीदता?’

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारी लंबे समय से भारत के हाई टैरिफ की आलोचना करते आ रहे हैं।

अब अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत की व्यापार नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ग्लोबल ट्रेड से तो फायदा उठाता है, लेकिन अमेरिकी बाजार और निर्यातकों के लिए अपना दरवाजा बंद कर देता है।

बिलासपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ी, दिल्ली में धमकी के बाद पुलिस और कमांडो अलर्ट पर

Advertisement

‘एक बोरी मक्का का दर्द’

इंटरव्यू में लुटनिक ने कहा, “भारत अपनी 140 करोड़ की आबादी पर गर्व करता है, लेकिन अमेरिकी कृषि निर्यात के लिए खुलापन बेहद सीमित है। भारत शेखी बघारता है कि उसकी आबादी 140 करोड़ है, तो फिर वो हमसे एक बुशल (25.40 किलो) मक्का क्यों नहीं खरीदता? वो हर चीज़ पर टैरिफ लगा देता है।”

लुटनिक ने आगे कहा कि अगर भारत इसी तरह की नीतियां जारी रखता है, तो दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार यानी अमेरिका के साथ व्यापार करना उसके लिए मुश्किल हो जाएगा।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement