Bijapur encounter : नक्सल कमांडर की पत्नी मारी गई, एक घायल नक्सली गिरफ्तार — सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

Bijapur encounter बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मुठभेड़ में नक्सल कमांडर की पत्नी मारी गई, जबकि एक घायल नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Text Books : छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने दो फर्मों पर लाखों का जुर्माना लगाया, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

 2 घंटे चली भीषण मुठभेड़

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के तारलागुड़ा और अन्नापुरम के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी (DRG) की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार दोपहर जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 2 घंटे तक मुठभेड़ चली। गोलीबारी के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।

Advertisement

 घायल नक्सली गिरफ्तार

घटनास्थल से एक घायल नक्सली को जवानों ने गिरफ्तार किया। उसे पहले प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से विस्फोटक सामग्री, हथियार और नक्सली साहित्य भी बरामद किया है।

नक्सल कमांडर की पत्नी की मौत

मुठभेड़ के दौरान एक महिला नक्सली की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान स्थानीय नक्सल कमांडर की पत्नी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से सीएनएम (Chetna Natya Mandali) और स्थानीय नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी।

Spread the love
Advertisement