Bilaspur Accident :खड़ी स्कूटी पर गिरा रॉकेट, वायरल हुआ हादसे का VIDEO

बिलासपुर, 21 अक्टूबर। दिवाली की रात बिलासपुर में पटाखे फोड़ते समय एक खतरनाक हादस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हादसा तब हुआ जब सड़क पर खड़ी स्कूटी में अचानक रॉकेट पटाखा गिर गया और उसमें आग लग गई।

Swamp Suture :अचानक धधकी कार, आग की लपटों से घिरा पूरा इलाका

पड़ोसियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते स्कूटी का काफी नुकसान हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोग पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शहर में पटाखे फोड़ने के दौरान सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे, जिससे यह हादसा हुआ।

Advertisement

स्थानीय पुलिस ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और लोगों को आग और पटाखों से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पटाखा कैसे खड़ी स्कूटी पर गिरते ही आग फैल गई और कुछ ही मिनटों में आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई।इस घटना ने एक बार फिर दिवाली पर सुरक्षा उपायों और नियमों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतें और खतरनाक जगहों पर उन्हें ना फोड़ें।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement