Bilaspur train accident :बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। मंगलवार शाम बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां गेवरा रोड से बिलासपुर आ रही एक MEMU यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कम से कम 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Bihar Elections: 57 सीटों पर JDU की जंग, 23 सीटें पिछली बार जीत चुकी है नीतीश कुमार की पार्टी