BJP Counterattack: अजय चंद्राकर का तीखा तंज, कांग्रेस ने अभी तक नहीं दी प्रतिक्रिया

BJP Counterattack बिलासपुर | 11 अक्टूबर 2025| मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक उमंग सिंघार द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी के बाद सियासत गरमा गई है। सिंघार ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में भी “पर्ची वाले मुख्यमंत्री” हैं, जो मुख्यमंत्री कम और प्रधानमंत्री के असिस्टेंट ज्यादा नजर आते हैं।

Naxalite surrender: दशकों तक जंगलों में छिपे रहे नक्सली, अब थामी विकास की राह

इस पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेसी सिर्फ चाटना और काटना जानते हैं। उन्हें न तो जनहित की चिंता है और न ही प्रदेश के विकास की।”

Advertisement

Chaitanya Baghel: शराब घोटाले में नई गिरफ्त, चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी

चंद्राकर ने आगे कहा कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा भाजपा सरकार की छवि को खराब करना है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरी निष्ठा से राज्य की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उमंग सिंघार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता अपने ही राज्य में अस्थिर हैं, वे छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं रखते।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement