भाजपा मंडल अध्यक्ष पर महिला के साथ छेड़खानी का आरोप, पार्टी ने किया पद मुक्त

धमतरी। जिले में भाजपा के बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी पर महिला से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

gevra mine: बारिश से ठप पड़ा कोरबा का कोयला उत्पादन, थर्मल प्लांट्स पर संकट

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पानी मांगने के बहाने उनके घर में घुसा और पीछे से आकर शारीरिक रूप से छेड़खानी की। महिला के चिल्लाने पर आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।

Advertisement

घटना के बाद भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोहरदास मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement