Bribery scandal: रिश्वतखोरी में बड़ा खुलासा,डभरा के मेडिकल अधिकारी गिरफ्तार

Bribery scandal बिलासपुर, छत्तीसगढ़| 17 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत ACB (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सक्ती जिले के डभरा में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. राजेंद्र कुमार पटेल को आज 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

BJP : भाजपा नेता चमार सिंह पात्र पर कार्रवाई: कार्यक्रम शुरू होने से पहले नजरबंदी

ACB की बिलासपुर यूनिट द्वारा की गई यह लगातार 35वीं ट्रैप कार्रवाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसी की सक्रियता को दर्शाती है।

Advertisement

ऐसे हुआ भंडाफोड़

घटना की शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 को हुई, जब उमेश कुमार चंद्रा, जो डभरा के BMO कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत हैं, ने ACB में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि यात्रा भत्ते के भुगतान (₹81,000) के एवज में BMO द्वारा उनसे ₹32,500 की रिश्वत मांगी गई, जिसमें से ₹16,500 पहले ही दिए जा चुके थे, और शेष ₹16,000 की और मांग की जा रही थी।

Big news of Chhattisgarh : निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्षों को मिला कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा

ACB द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। बाद में मोलभाव के बाद रिश्वत की राशि ₹15,000 तय की गई, और ACB ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement