CG Accident : भारतमाला मार्ग पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर फिल्मी अंदाज में पलटी कार; व्यापारी घायल

कोरबा/हरदीबाजार: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारतमाला मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। शनिवार दोपहर को जब कार भारतमाला मार्ग से गुजर रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा और पलट गया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

US Israel Weapon Deal 2026 : अमेरिका-इजराइल डिफेंस डील 1200 करोड़ रुपये के हथियारों की सप्लाई शुरू, जंग के आठवें दिन वॉशिंगटन का बड़ा एक्शन

Advertisement

व्यापारी हुए घायल, चालक सुरक्षित

इस दुर्घटना में कोरबा के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कार चालक की जान बाल-बाल बच गई और उसे मामूली खरोंचें ही आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

Spread the love
Advertisement