CG BREAKING : 5 लाख की इनामी नक्सली भूमिका ने किया धमतरी में आत्मसमर्पण, संगठन की कई बड़ी घटनाओं में थी शामिल

धमतरी: धमतरी पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय 5 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली भूमिका, जिन्हें गीता, लता और सोमारी के नाम से भी जाना जाता है, ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Sixth Hindu Killed In Bangladesh In 18 Days : नरसिंदी में दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला; हिंसा को लेकर किया था फेसबुक पोस्ट

जानकारी के अनुसार, भूमिका नगरी एरिया कमेटी की सदस्य और गोबरा एलओएस कमांडर के रूप में काम कर रही थी। वह छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमावर्ती इलाकों में संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती थी और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रही।

Advertisement

आत्मसमर्पण के बाद प्रशासन ने उसे 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की और शासन की नीति के अनुसार पुनर्वास योजना का लाभ भी दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूमिका के आत्मसमर्पण से नक्सल संगठन को काफी नुकसान होगा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Spread the love
Advertisement