CG BREAKING : बम की धमकी से राजनांदगांव जिला कोर्ट में हड़कंप

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला न्यायालय को आज सुबह अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसने पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी।

CG BREAKING : कलेक्ट्रेट में ठेकेदार ने की खुदकुशी करने की कोशिश

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड पर आ गईं और न्यायालय परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश-निकास पर रोक लगा दी और धमकी की जांच शुरू कर दी।

Advertisement

जिला प्रशासन और पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी भेजने वाले की पहचान और स्थान का पता लगाने के लिए साइबर टीम और खुफिया एजेंसियों को तैनात किया गया है। कोर्ट प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Spread the love
Advertisement