CG Breaking News : अंधविश्वास ने ली एक और जान, महिला पर किया गया जानलेवा हमला

CG Breaking News , नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अंधविश्वास और जादू-टोना के शक ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत थाना सोनपुर के ग्राम इरपानार में टोनही (जादू-टोना) के संदेह में 48 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना 30 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

Liquor Scam Case : ईडी की गिरफ्त में पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया,आज होंगी कोर्ट में पेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के पति लक्ष्मण मेटामी घटना के समय अपने साले के घर आग तापने गए हुए थे। इसी दौरान मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने कुछ साथियों के साथ जबरन महिला के घर में घुस आया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए पहले गाली-गलौज की और फिर लकड़ी के डंडे तथा फरसा की बेंट से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी और उसके साथी गांव छोड़कर फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अंधविश्वास और टोनही के शक से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आज भी अंधविश्वास गहराई से फैला हुआ है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में न पड़ें और कानून को अपने हाथ में न लें।

Spread the love
Advertisement