CG High Court Judiciary Update : हाई कोर्ट की ‘नई लाइनअप’, किशोर न्याय बोर्ड के लिए 10 जजों का ट्रांसफर और पोस्टिंग ऑर्डर जारी

CG High Court Judiciary Update CG High Court Judiciary Update
CG High Court Judiciary Update
  • बड़ा फैसला: हाई कोर्ट ने राज्य के 10 जिलों के किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के लिए नई लाइनअप तैयार की।
  • प्रमुख नाम: बिलासपुर में सविता सिंह ठाकुर और राजनांदगांव में माधुरी मरकाम संभालेंगी कमान।
  • नया आदेश: महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिसूचना के बाद जारी हुआ ऑफिशियल रोस्टर।

CG High Court Judiciary Update :  , बिलासपुर — छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था को नई रफ्तार देते हुए 10 किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। कोर्ट ने अपनी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को मजबूत करते हुए अलग-अलग जिलों के लिए अनुभवी जजों को मैदान में उतारा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश मिलने के तुरंत बाद हाई कोर्ट प्रशासन ने यह आदेश जारी किया, जिससे राज्य के अहम जिलों में बच्चों से जुड़े कानूनी मामलों की सुनवाई अब ‘फास्ट ट्रैक’ पर आ जाएगी।

KKR vs LSG Catch Controversy : दिग्वेश राठी का ‘मिस्ट्री कैच’, क्या बाउंड्री कुशन से टकराया था पैर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई अंपायरों की टेंशन

मैदान का हाल: जिलों के हिसाब से नई ‘प्लेइंग इलेवन’

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी सूची में हर जिले के लिए विशेषज्ञ जजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार महिला जजों ने ‘स्कोरबोर्ड’ पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

Advertisement

  • बिलासपुर और अंबिकापुर: बिलासपुर की जिम्मेदारी सविता सिंह ठाकुर को मिली है, जबकि अंबिकापुर में कल्पना भगत मोर्चा संभालेंगी।
  • जशपुर और जांजगीर: जशपुर में दिव्या गोयल और जांजगीर में सिद्धार्थ आनंद सोनी को कमान दी गई है।
  • अन्य प्रमुख तैनाती: आरती ठाकुर (बेमेतरा), माधुरी मरकाम (राजनांदगांव), अंशुल वर्मा (गरियाबंद), अंकिता तिग्गा (कांकेर), अरुण नोर्गे (महासमुंद), विनय कुमार साहू (धमतरी) और मीनू नंद (सुकमा)।

पूरी लिस्ट: किस जिले में कौन बना ‘कैप्टन’

  • बिलासपुर: सविता सिंह ठाकुर
  • राजनांदगांव: माधुरी मरकाम
  • कांकेर: अंकिता तिग्गा
  • धमतरी: विनय कुमार साहू
  • सुकमा: मीनू नंद
Spread the love
Advertisement