CG Land Registration Rules : साय सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन की खरीदी-बिक्री में नहीं लगेगी ऋण पुस्तिका

CG Land Registration Rules रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन से जुड़े लेन-देन को लेकर किसानों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने जमीन की खरीदी-बिक्री में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

Ganna protsaahan raashi : दीपावली से पहले किसानों के चेहरे खिले, कबीरधाम के गन्ना उत्पादकों को 5.98 करोड़ रुपए का तोहफा

पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक महानिरीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में प्रदेश के सभी जिला पंजीयकों को निर्देशित किया गया है कि अब पंजीयन कार्य में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता नहीं होगी और इसका पालन सख्ती से सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

इस फैसले को ऐतिहासिक और दूरगामी कदम बताते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि अब किसानों और जमीन के कारोबारियों को अनावश्यक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को जमीन की खरीद-फरोख्त में आसानी होगी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement