CG Loot Case : राजकिशोर नगर लूट मामला अहरौरा पुलिस की मदद से क्राइम ब्रांच का सफल ऑपरेशन

CG Loot Case CG Loot Case
CG Loot Case

अहरौरा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

वारदात के बाद से ही बिलासपुर पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थीं। लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिलने के बाद एक टीम तत्काल रवाना की गई। मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी की गई और चारों संदिग्धों को दबोच लिया गया। पुलिस को आशंका है कि इस बड़ी लूट में अंतर्राज्यीय गैंग का हाथ है, जिसने रेकी कर संतोष तिवारी को निशाना बनाया।

“हमारी टीम उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। मिर्जापुर से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर पहुंचने के बाद पूछताछ और शिनाख्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।”
— बिलासपुर पुलिस सूत्र

Advertisement
Spread the love
Advertisement