CG NEWS : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर 11 नक्सली हथियार डालकर करेंगे सरेंडर, हार्डकोर नक्सली कबीर भी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर सक्रिय 11 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए हथियार पुलिस के सामने समर्पित करने का फैसला किया है। ये नक्सली आज मुख्यमंत्री के सामने आधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन 11 नक्सलियों में MMC जोन के KB डिवीजन का हार्डकोर नक्सली कबीर भी शामिल है। कबीर बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला है और पिछले कई सालों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था।

Bilaspur Incident : हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा गौवंश से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, पुलिस थाने का घेराव

Advertisement

सरेंडर के बाद राज्य पुलिस और प्रशासन की योजना है कि इन नक्सलियों को पुनर्वास और समेकन कार्यक्रम के तहत समाज में लौटाया जाए। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम नक्सलवाद को कम करने और क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या और उनकी पहचान सार्वजनिक करने का उद्देश्य स्थानीय जनता में सुरक्षा और विश्वास कायम करना भी है।

Spread the love
Advertisement