CG NEWS : निजी जमीन पर दफन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद

CG NEWS : दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजगिरी में एक मुस्लिम महिला के अंतिम संस्कार को लेकर उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब परिजन उसे गांव की निजी जमीन पर दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया और दो समुदाय आमने-सामने आ गए।

बताया जा रहा है कि दफन की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई। स्थिति के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

Manipur President’s Rule : राष्ट्रपति शासन हटते ही मणिपुर में सियासी हलचल, BJP का सरकार बनाने का दावा

Advertisement

प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश दी, जिसके बाद आपसी सहमति बनी। सहमति के तहत महिला के अंतिम संस्कार के लिए स्थान बदला गया और दूसरे स्थान पर शांतिपूर्वक दफन किया गया। प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से गांव में किसी बड़े विवाद की स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही हालात संभाल लिए गए।

फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद मुस्लिम समाज की ओर से स्थायी कब्रिस्तान की मांग उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने और अंतिम संस्कार को लेकर किसी तरह का विवाद न हो।

Spread the love
Advertisement