CG NEWS : तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग, प्रशासन की तत्परता से सुरक्षित बचे महत्वपूर्ण दस्तावेज

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय स्थित पुराने तहसील कार्यालय में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग कार्यालय के एक कोने से शुरू होकर तेजी से रिकॉर्ड रूम के कुछ हिस्सों तक फैल गई, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, जिला प्रशासन और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आपदा को टाल दिया।

दमकल और सीमेंट संयंत्रों का संयुक्त रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना के दमकल वाहनों के साथ-साथ आसपास के निजी सीमेंट संयंत्रों (अल्ट्राटेक और श्री सीमेंट) से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग को पूरी तरह फैलने से रोका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से भड़की थी, जो धीरे-धीरे तहसीलदार कार्यालय की दिशा में बढ़ने लगी थी।

Chhattisgarh Elephant News : खौफनाक मंजर दंतैल हाथी ने मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान

Advertisement

दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित

प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती रिकॉर्ड रूम में रखे दशकों पुराने राजस्व दस्तावेजों को बचाना था। अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए महत्वपूर्ण फाइलों और रिकॉर्ड को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसडीएम प्रकाश कोरी ने पुष्टि की है कि रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज को आंच नहीं आई है।

कलेक्टर ने किया घटनास्थल का मुआयना

हादसे की खबर मिलते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना का जायजा लिया और अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Spread the love
Advertisement