CG NEWS : 5 लाख मिलने के बाद बढ़ा लालच, 25 लाख दहेज की मांग पर बहू को घर से निकाला

रायगढ़। जिले में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने पहले 5 लाख रुपए लेने के बाद और अधिक दहेज की मांग करते हुए विवाहिता से कार के बदले 25 लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी न होने पर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया गया।

Iran Demonstration : ईरान में हिंसा का तांडव, सुप्रीम लीडर के निर्देश पर चली गोलियां

पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। समय-समय पर पैसों की मांग की जाती रही और जब 25 लाख रुपए नहीं दिए गए तो उसे घर से निकाल दिया गया।

Advertisement

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love
Advertisement