CG NEWS : छत्तीसगढ़ रेलवे कॉलोनी का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों और मजदूर कांग्रेस प्रतिनिधियों ने लिया जायजा

कोरबा: कोरबा रेलवे कॉलोनी का रविवार सुबह 10 बजे संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस (SECRMC) के डीसी विजय अग्निहोत्री के दिशानिर्देशों पर संपन्न हुआ।

Karnataka Road Accident : चित्रदुर्ग सड़क हादसा, टक्कर के बाद बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत

निरीक्षण के दौरान चांपा से एडीईएन राकेश सिन्हा और सीएसडब्ल्यूआई कमल उपाध्याय मौजूद रहे। उनके साथ कोरबा रेलवे मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधि दल ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, आवासीय स्थिति और रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल में आनंद गुप्ता, सुधीर कुमार, सनौज यादव, संतोष कुमार, सुशील शर्मा और लक्ष्मण गोंड शामिल थे। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के सुझाव दिए गए।

Spread the love
Advertisement