CG News : जिला जेल में चौंकाने वाला खुलासा, 18 साल से कम उम्र के 4 बंदी पाए जाने से मचा हड़कंप

CG News CG News
CG News

CG News , रायगढ़। जिला जेल रायगढ़ में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब विशेष जांच अभियान के दौरान चार बंदियों के 18 वर्ष से कम उम्र के होने की जानकारी सामने आई। यह जांच जिला बाल संरक्षण इकाई रायगढ़ द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति के माध्यम से की गई, जिसका उद्देश्य जेल में बंद बंदियों की वास्तविक आयु का सत्यापन करना था।

CG News : जिला जेल में चौंकाने वाला खुलासा, 18 साल से कम उम्र के 4 बंदी पाए जाने से मचा हड़कंप

CG News
CG News

जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में यह आशंका जताई जा रही थी कि कुछ मामलों में आयु का त्रुटिपूर्ण निर्धारण कर नाबालिगों को वयस्क मानते हुए जिला जेल में रखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई ने विशेषज्ञ समिति का गठन कर विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया।

CG News
CG News

विशेषज्ञ समिति ने आज जिला जेल रायगढ़ के सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने प्रत्येक बंदी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके दस्तावेजों के आधार पर आयु सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई। पूछताछ के दौरान चार बंदियों ने स्वयं को 18 वर्ष से कम उम्र का बताया, जिससे जेल प्रशासन और जांच टीम में हलचल मच गई।

Advertisement

CG News
CG News

समिति ने प्रारंभिक तौर पर इन बंदियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और अब उनकी वास्तविक आयु की पुष्टि के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। यदि ये बंदी नाबालिग पाए जाते हैं, तो किशोर न्याय अधिनियम के तहत उन्हें जिला जेल से हटाकर किशोर गृह भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

CG News
CG News

इस मामले ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आयु सत्यापन की प्रक्रिया को और अधिक सख्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी नाबालिग को वयस्क जेल में न रखा जाए।

CG News
CG News

जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Spread the love
Advertisement