CG NEWS : सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका’ टैक्स चोरी मामले में अभियोजन नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) सौम्या चौरसिया को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आयकर अधिनियम (Income Tax Act) के तहत उनके खिलाफ जारी अभियोजन सैंक्शन नोटिस (Prosecution Sanction Notice) को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

आयकर विभाग ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ भारी मात्रा में टैक्स चोरी के आरोपों के तहत मामला चलाने के लिए मंजूरी (सैंक्शन) दी थी। इस नोटिस की वैधता को चुनौती देते हुए चौरसिया ने पहले दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहाँ से राहत न मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।

03 March 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अभियोजन की वैधता और उससे जुड़े कानूनी तर्कों पर अभी विचार करना जल्दबाजी होगी। कोर्ट ने कहा:

“अभियोजन की वैधता से जुड़े सभी तर्क उचित समय पर सक्षम अदालत (Trial Court) के समक्ष उठाए जा सकते हैं। निचली अदालत इन तर्कों पर बिना हाई कोर्ट के आदेश से प्रभावित हुए विचार करेगी।”

भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोपों में घिरी हैं चौरसिया

गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया कोयला लेवी घोटाले और शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में लंबे समय से जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। हालांकि, हाल ही में उन्हें कुछ अन्य मामलों में हाई कोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन आयकर विभाग की इस कार्रवाई ने उनकी कानूनी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। विभाग का आरोप है कि यह मामला ₹348 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी से संबंधित है।

Spread the love
Advertisement