CG Road Accident : श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 गंभीर — कुदरगढ़ धाम से लौट रहे थे यात्री

CG Road Accident :  सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात भयावह सड़क हादसा हो गया। कुदरगढ़ धाम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

PM Modi : रायपुर में तीन दिवसीय DGP–IGP सम्मेलन सम्पन्न: पीएम मोदी ने दी राष्ट्रीय सुरक्षा सुधार के निर्देश

मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से आए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी 8 लोग मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव के रहने वाले हैं। वे कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए सूरजपुर पहुंचे थे और लौटते समय बांक के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

Advertisement

घायलों का इलाज जारी

सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले जाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव का मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि बोलेरो अनियंत्रित कैसे हुई—तेज़ रफ्तार, ड्राइवर की झपकी या सड़क की खराब स्थिति, किसी भी कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Spread the love
Advertisement