हाईप्रोफाइल संपत्ति विवाद में हंगामा: करिश्मा कपूर और संजय कपूर केस की सुनवाई के दौरान वकीलों में झड़प

नई दिल्ली। कारोबारी संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद को लेकर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अभिनेत्री करिश्मा कपूर के वकील महेश जेठमलानी और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर ने अपना-अपना पक्ष रखा।

PM मोदी का ट्रंप को धन्यवाद, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया वैश्विक साझेदारी का प्रतीक

मामले की कार्यवाही सामान्य ढंग से चल रही थी, लेकिन अचानक कोर्टरूम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिरह के दौरान दोनों वरिष्ठ वकील आपस में ही भिड़ गए और एक-दूसरे को चुप कराने लगे। इस अप्रत्याशित स्थिति से वहां मौजूद अन्य जूनियर वकील ही नहीं बल्कि जज भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए।

Advertisement

हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और सुनवाई आगे बढ़ी। यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में है और करिश्मा कपूर व संजय कपूर परिवार के बीच चल रहा विवाद अब भी अदालत की चौखट पर लंबित है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement