Chhattisgarh Meteorological Department alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड: रायपुर समेत कई जिलों में गिरी तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Chhattisgarh Meteorological Department alert रायपुर। नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

Fraud case : रायगढ़ फाइनेंस स्कैम, 26 लोगों से ठगी, कंपनी के कर्मचारियों पर केस दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाएं अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। अगले दो दिनों के भीतर उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Advertisement

वहीं राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है, जिससे दृश्यता में भी कमी देखी जा रही है। लोग बिना गरम कपड़ों के घर से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। खासकर ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Spread the love
Advertisement