Chhattisgarh Naxalites surrender : बस्तर में बड़ा सरेंडर, 140 नक्सली CM साय के सामने करेंगे हथियार समर्पण

Chhattisgarh Naxalites surrender रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या पर बड़ा मोड़ आने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने 140 से अधिक नक्सली अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे और मुख्यधारा में लौटेंगे। यह ऐतिहासिक सरेंडर 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में होगा।

Bihar Assembly Elections 2025 : छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने नामांकन रैलियों में की भागीदारी, NDA के जीत का जताया भरोसा

सूत्रों के अनुसार, नक्सली 100 से अधिक हथियार लेकर सरेंडर करेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं और उन्हें रेड कार्पेट स्वागत दिया जाएगा।

Advertisement

सरेंडर की तैयारी में पुलिस महकमा पूरी तरह जुटा हुआ है और सरकारी स्तर पर ऑफिसियल ऐलान भी किया जाएगा। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता अब लाल आतंक नहीं चाहती और यह कदम क्षेत्र में शांति की दिशा में अहम साबित होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर नक्सलियों का सरेंडर छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास के लिए ऐतिहासिक घटना है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement