Chhattisgarh New IAS Officers : IAS कैडर अलॉटमेंट 2024, शक्ति दुबे को UP, छत्तीसगढ़ को 3 नए अधिकारी

Chhattisgarh New IAS Officers Chhattisgarh New IAS Officers
Chhattisgarh New IAS Officers

Chhattisgarh New IAS Officers : रायपुर। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने कैडर आवंटन जारी कर दिया है। इस बार छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अधिकारी मिले हैं, जबकि देश के ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर मिला है।वहीं UPSC 2024 में 65वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को इस बार झारखंड कैडर आवंटित किया गया है।

IND vs SA : विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए IAS अधिकारी – जानें किसे मिला कौन सा कैडर

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, UPSC-CSE 2024 में सफल हुए जिन उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है, वे इस प्रकार हैं:

Advertisement

छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित उम्मीदवार

  • गोकुल आर.के. – तमिलनाडु (होम स्टेट) → कैडर: छत्तीसगढ़

  • वाध्यता यशवनाथ – तेलंगाना (होम स्टेट) → कैडर: छत्तीसगढ़

  • इशांत जैसवाल – उत्तर प्रदेश (होम स्टेट) → कैडर: छत्तीसगढ़

इन तीनों अधिकारियों के आने से छत्तीसगढ़ प्रशासनिक ढांचे को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

 IAS टॉपर शक्ति दुबे को मिला होम स्टेट कैडर

UPSC-CSE 2024 के ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। टॉपरों में से बहुत कम उम्मीदवारों को उनका होम स्टेट मिलता है, इसलिए यह आवंटन खास माना जा रहा है।

 UPSC टॉपर्स और उनके कैडर — पूरी सूची

DoPT की जारी सूची के अनुसार, UPSC टॉप रैंकर्स को निम्नलिखित कैडर मिले हैं:

  • शक्ति दुबे (Rank 1) – उत्तर प्रदेश

  • हर्षिता गोयल – गुजरात

  • डोंगरे अर्चित पराग – कर्नाटक

  • शाह मार्गी चिराग – गुजरात

  • आकाश गर्ग – AGMUT

  • कोमल पुनिया – उत्तर प्रदेश

  • आयुषी बंसल – मध्य प्रदेश

  • राजकृष्ण झा – बिहार

  • आदित्य विक्रम अग्रवाल – उत्तर प्रदेश

  • मयंक त्रिपाठी – उत्तर प्रदेश

छत्तीसगढ़ की पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर

UPSC 2024 की 65वीं रैंक हासिल करने वाली और फिलहाल छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी पूर्वा अग्रवाल को इस बार झारखंड कैडर आवंटित किया गया है। उनके कैडर परिवर्तन के बाद वे जल्द ही नई तैनाती के लिए रिपोर्ट करेंगी।

 क्यों महत्वपूर्ण है कैडर आवंटन?

IAS, IPS और IFoS अधिकारियों का कैडर आवंटन उनके पूरे कैरियर और कार्यक्षेत्र को निर्धारित करता है। यह सिस्टम “होम स्टेट” और “आल इंडिया एलोकेशन पॉलिसी” के तहत तय होता है, जिसमें मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर कैडर दिए जाते हैं।

Spread the love
Advertisement