Chhattisgarh weather : छठ पूजा पर बादलों और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Chhattisgarh weather Chhattisgarh weather
Chhattisgarh weather

Chhattisgarh weather :  रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे अवदाब ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास स्थित यह अवदाब उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 26 अक्टूबर को गहरे अवदाब में और 27 अक्टूबर की सुबह चक्रवात में बदल सकता है।

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ गई है और अगले तीन दिनों तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के बाद इसकी दिशा उत्तर-उत्तर पश्चिम हो सकती है और यह 28 अक्टूबर तक एक प्रबल चक्रवात का रूप ले सकता है।

Nava Raipur Road Show: पीएम मोदी के स्वागत में 12 आकर्षक द्वार, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का दर्शन

Advertisement

इस सिस्टम के प्रभाव से छठ पूजा के दिन सूर्य के दर्शन मुश्किल हो सकते हैं, क्योंकि आसमान में घने बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी भाग में 31 अक्टूबर तक रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement