पटना में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फहराया झंडा, झांकी भी निकाली गई

स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आधारभूत संरचना, विधि व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण पर सरकार के योगदान की चर्चा की।

नीतीश कुमार झांकी का निरीक्षण करते

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में महिलाओं को आरक्षण का परिणाम है कि देश में सबसे ज्यादा महिला पुलिसकर्मी बिहार में है। बिना नाम लिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा। कहा कि लोग इधर उधर बोलता रहता है, लेकिन हमने 5.16 को नौकरी दी।

Advertisement

नीतीश कुमार ध्वजारोहण के लिए आगे बढ़ते हुए

नीतीश कुमार ने कहा कि दो लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। 10 लाख की जगह 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों पर 24 लाख रोजगार मिला। सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement