CG – आज किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री साय का हैलीकॉप्टर

रायपुर : आज से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा है, मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर किसी भी जिले में उतर सकता है। आमजन से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं का फीडबैक लेंगे। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे संवाद करेंगे। 31 मई तक समाधान शिविर में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Aaj Ka Rashifal 05 May 2025: आज सीता नवमी और बगलामुखी जयंती का शुभ संयोग, जानें किन राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़ें दैनिक राशिफल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाना है। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि राज्य के हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गया है। यह अभियान केवल आवेदन संग्रह या समस्या निराकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राज्य के शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु बन गया है।

Advertisement

साय बोले- सभी मुसलमान बुरे नहीं होते: पहलगाम में पर्यटकों की जान बचाने वाले कश्मीरी गाइड नजाकत का जताया आभार

सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रदेश की जनता से 40 लाख से अधिक आवेदन-पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें मांग, समस्या और शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा समर्पित प्रयासों से इन आवेदनों को विभागवार वर्गीकृत कर सुराज अभियान के पोर्टल पर अपलोड किया गया है, और निराकरण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ जारी है। संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी भी हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से दी जा रही है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement