सीएम विष्णुदेव साय ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में रक्षा क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में रक्षा क्षेत्र के विकास और उससे जुड़ी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हादसा दिल दहला देने वाला: युवक के सिर पर आई जानलेवा चोटें

बैठक में राज्य के हित में रक्षा उत्पादन, रोजगार सृजन और आधारभूत ढांचे के विस्तार जैसे विषय प्रमुख रहे। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को रक्षा क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए केंद्र से सहयोग और निवेश की मांग की। वहीं रक्षा मंत्री ने भी राज्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement