Commotion In The Theater : प्रभास की फिल्म रिलीज पर फैंस का उत्साह हुआ बेइंतहा, टॉकीज में भगदड़ का माहौल

Commotion In The Theater Commotion In The Theater
Commotion In The Theater

Commotion In The Theater : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अशोक टॉकीज में फिल्म स्टार प्रभास की लेटेस्ट फिल्म ‘द राजासाब’ की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक आग लग गई। यह घटना ठीक उसी समय हुई, जब फिल्म में प्रभास की ग्रैंड एंट्री दिखाई जा रही थी।

Commotion In The Theater
Commotion In The Theater

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही बड़े पर्दे पर प्रभास की एंट्री हुई, थिएटर में मौजूद फैंस जोश में आ गए। कुछ प्रशंसकों ने सिनेमाहॉल के अंदर ही पटाखे फोड़ दिए और स्क्रीन के सामने आरती उतारकर जश्न मनाने लगे। इसी दौरान चिंगारी से आग लग गई, जिससे कुछ ही पलों में धुआं फैल गया।

Commotion In The Theater
Commotion In The Theater

आग लगते ही थिएटर में भगदड़ मच गई। दर्शकों को तुरंत बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि टॉकीज को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

Commotion In The Theater
Commotion In The Theater

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस को आतिशबाजी करते और फिर अचानक धुआं फैलते देखा जा सकता है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सिनेमाघर में इस तरह की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Commotion In The Theater
Commotion In The Theater

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सिनेमा हॉल जैसे बंद स्थानों में इस तरह का खतरनाक जश्न न मनाएं, क्योंकि इससे जान-माल का गंभीर खतरा हो सकता है।

Spread the love
Advertisement