रायपुर : वन मंत्री विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेकाबू, पुलिस से भिड़ंत और तोड़फोड़, महिला सुरक्षा कर्मी घायल

रायपुर। सर्किट हाउस कर्मचारी से वन मंत्री केदार कश्यप की कथित गाली-गलौज और मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राजधानी में हिंसक हो गया। सोमवार को शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मंत्री निवास घेरने निकले। इस दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा बलों से धक्का-मुक्की और मारपीट की, साथ ही बंगले में तोड़फोड़ भी की।

इस दौरान हुई झड़प में एक महिला सुरक्षा कर्मी घायल हो गई। उसके सिर पर चोट लगी, जिसे साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए।

Gem Portal : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश, अब सभी विभागों को करनी होगी खरीदी सिर्फ जेम पोर्टल से

Advertisement

कांग्रेस का आरोप और भाजपा का पलटवार


प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और उधोराम वर्मा ने किया। उनका कहना है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोका और मोतीबाग के पास बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की। इसमें कई कांग्रेस नेताओं को भी चोटें आई हैं।

दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस के प्रदर्शन को “गुंडागर्दी और उपद्रव” करार दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री कार्यालय में तोड़फोड़ और महिला पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी निंदनीय और घृणित है।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement