वन मंत्री केदार कश्यप पर विवाद, कांग्रेस और मंत्री आमने-सामने

जगदलपुर। शनिवार देर शाम सर्किट हाउस से शुरू हुआ विवाद प्रदेश की राजनीति में सुर्खियों में आ गया है। विवाद के केंद्र में वन मंत्री केदार कश्यप हैं, जिन पर एक कर्मचारी से अभद्र भाषा में बात करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं।

शांति वार्ता पर गतिरोध: जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का मॉस्को आने का न्योता

सूत्रों के अनुसार, मामला थाने तक पहुंच गया, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया और पूरे प्रदेश में पुतला दहन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

Advertisement

इस मामले पर वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला विहीन हो चुकी कांग्रेस द्वारा बनाया गया है। उन्होंने कहा, “सर्किट हाउस की घटना को लेकर कांग्रेस ने मनगढ़ंत कहानी गढ़ी और सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी फैलाई। ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं है। कांग्रेस केवल अनर्गल आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है।”

राजनीतिक गलियारों में इस विवाद ने नई बहस शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बयान राजनीतिक माहौल को और गर्मा सकते हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement