Danteshwari Temple Theft : दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद

जगदलपुर।’ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इस बार चोरों ने आस्था के प्रमुख केंद्र, प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे स्थित दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी और कर्मचारी पहुंचे, तब चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा रोमांचक मुकाबला, आयोजन में किए गए अहम बदलाव

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, वहीं मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से आम जनता के लिए दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love
Advertisement