शांति वार्ता पर गतिरोध: जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का मॉस्को आने का न्योता

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के प्रयास एक बार फिर अटक गए हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मॉस्को आने और शांति समझौते पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया था।

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक 19 को, लिए जा सकते हैं कई मत्वपूर्ण फैसले

लेकिन जेलेंस्की ने इसे सख्ती से खारिज करते हुए कहा, “मैं आतंकवादी की राजधानी मॉस्को नहीं जा सकता।” उन्होंने साफ कर दिया कि अगर पुतिन को उनसे वार्ता करनी है, तो उन्हें कीव आना होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में पुतिन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही ट्रंप लगातार दोनों नेताओं पर आमने-सामने बातचीत का दबाव बना रहे हैं। इसी क्रम में पुतिन ने यह आमंत्रण दिया था, लेकिन अब यूक्रेन की सख्त प्रतिक्रिया के बाद शांति वार्ता की संभावनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement