दंतेवाड़ा में DSP पर जानलेवा हमला, पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

दंतेवाड़ा। सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 19 दिसंबर की है, जब DSP कोर्ट संबंधी कार्य से सुकमा से दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान शहर के बीचों-बीच एक महिला और उसके पुरुष साथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

हमले में DSP तोमेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, हमले में शामिल महिला दुर्ग जिले की रहने वाली है, जिसने करीब एक साल पहले DSP पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और इस संबंध में मोहननगर थाना, दुर्ग में FIR भी दर्ज कराई थी।

Korba Crime : सुनसान जगह का उठाया फायदा 65 वर्षीय पीड़िता को बनाया हवस का शिकार

Advertisement

जांच में सामने आया है कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ लगभग 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर पहले सुकमा पहुंची और फिर दंतेवाड़ा आकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पुरुष की पहचान रिटायर्ड फौजी रमाशंकर साहू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दुर्ग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुराने विवाद और व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Spread the love
Advertisement