DMF Scam : रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और कुरुद में एसीबी की एक साथ रेड

रायपुर। कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले की जांच में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बुधवार सुबह प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कुल 12 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं। इनमें रायपुर में 5, दुर्ग में 2, राजनांदगांव में 4 और कुरूद में 1 ठिकाना शामिल है।

Mahasamund Mob Lynching : महासमुंद में मॉब लिंचिंग चोरी के शक में दलित व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शासकीय सप्लायरों और कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है। राजनांदगांव के कुछ प्रमुख व्यापारियों — नाहटा, भंसाली और अग्रवाल — के नाम इस जांच में सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पर डीएमएफ फंड के गलत इस्तेमाल और फर्जी बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपये के गबन का संदेह है।

Advertisement

एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीमों ने तड़के छापेमारी की शुरुआत की, ताकि किसी भी दस्तावेज या डिजिटल सबूत को नष्ट न किया जा सके। बताया जा रहा है कि टीमों ने कई ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह कार्रवाई डीएमएफ फंड से जुड़ी कथित अनियमितताओं के बड़े नेटवर्क को उजागर करने के मकसद से की जा रही है। फिलहाल, छापेमारी जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement