DoubleMurder : आपसी विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल

DoubleMurder / सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र, तीवरागुड़ी गांव में आपसी विवाद ने एक भयानक रूप ले लिया। यहां एक पिता और उनके बेटे की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई, जबकि परिवार का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

23 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद था। पीड़ित पक्ष के लोग पहले थाने जाकर सुरक्षा की मांग कर चुके थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद जब पीड़ित परिवार अपने घर लौट रहा था, तब आरोपी ने अपनी कार से उन्हें टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसे में पिता और बड़ा बेटा घटनास्थल पर ही मृत हो गए। छोटे बेटे को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement