Elderly Suicide Attempt: बुजुर्ग ने महिला थाना के सामने जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश

Elderly Suicide Attempt रायपुर| रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग ने महिला थाना के सामने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग ने कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उन्हें तुरंत मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumour: सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को किया ट्रोल, कहा – “अब तो रिकॉर्ड बन गया!”

घर से निकलते वक्त बोला – “छोटा पैकेट, बड़ा धमाका करूंगा”

बुजुर्ग ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने परिजनों से कहा था – “आज छोटा पैकेट, बड़ा धमाका करूंगा।” यह कहकर वे घर से निकले और कुछ ही देर बाद महिला थाना के सामने ज़हर पी लिया।

Advertisement

बहू ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद बुजुर्ग की बहू ने बयान दिया कि ससुर को शराब की लत है और इसी वजह से परिवार लंबे समय से तनाव में है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा कदम उठाया हो। पहले भी वे आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं या उसका नाटक कर चुके हैं।

Gujarat Cabinet Resignation: भूपेंद्र पटेल की नई टीम कल शपथ लेगी, डिप्टी सीएम पद को लेकर सस्पेंस जारी

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से जुड़ा लग रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अस्पताल में इलाज के बाद बुजुर्ग का बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement