Employee Violence: सरकारी कर्मचारी को थाने में पीटा गया, रेंजर और डीएफओ पर उठे सवाल

Employee Violence रायपुर, 16 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित नवा रायपुर जंगल सफारी में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता ने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 17 वर्षों से जंगल सफारी के डिवीजन कार्यालय में कार्यरत सतीश वर्मा नामक कर्मचारी को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित की आंख, हाथ और पैर में सूजन आई है।

डीएनए जांच से होगी मृतकों की पहचान, एक पोटली में सिर्फ हड्डियां मिलीं

अधिकारी पर पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप

मामले में जंगल सफारी के प्रभारी रेंजर विजय पाटिल और डीएफओ (डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) पर आरोप है कि उन्होंने राखी थाना पुलिस की मदद से अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी सतीश वर्मा की पिटाई करवाई। सूत्रों का कहना है कि सतीश वर्मा का व्यवहार लंबे समय से शांत और सहयोगी रहा है, और वे किसी भी विवाद में नहीं रहे हैं।

Advertisement

हाईकोर्ट का कड़ा रुख : PSC भर्ती प्रकरण में राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब

स्थानीय कर्मचारियों और कर्मचारी संघ का कहना है कि डिप्टी रेंजर विजय पाटिल के पदभार संभालने के बाद से कार्यस्थल का माहौल भय और दबाव से भरा हुआ है। पाटिल पर आरोप है कि वे बड़े नेताओं से संबंधों का हवाला देकर कर्मचारियों को धमकाते हैं और अपनी मनमानी चला रहे हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement