Encounter at Doda-Udhampur border: जवान शहीद, आतंकियों की तलाश जारी

डोडा/ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में आतंकवादियों की तलाश के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना लाटी के डुडू क्षेत्र में कांजी नाला इलाके में शुक्रवार शाम से सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए सैनिक को तुरंत इलाज के लिए निकाला गया था, लेकिन शनिवार तड़के ऊधमपुर जिले के ऊंचाई वाले सुदूर जंगल में चलाए जा रहे अभियान के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की तलाश जारी रखी है।

रतनपुर मार्ग पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सचिन पायलट और कांग्रेस नेता

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चला रहे हैं और सुरक्षा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें और सेना-पुलिस के काम में सहयोग करें।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement