ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में EOW–ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी से आरआई प्रमोशन परीक्षा घोटाले पर छापेमारी तेज… प्रशासनिक हलकों में हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बनने की परीक्षा में कथित धांधली के गंभीर आरोपों के बाद आज तड़के EOW और ACB की संयुक्त टीमों ने राज्यभर में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस रेड से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद सहित प्रदेश के कई जिलों में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी है। ये रेड उन पटवारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर केंद्रित है, जिन पर प्रमोशन परीक्षा में अनियमितताओं का लाभ लेने, भ्रष्टाचार या हेराफेरी के आरोप लगे हैं।

Chhattisgarh Board Exam : माशिम ने घोषित किया नया शेड्यूल 1 जनवरी से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

Advertisement

डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त

छापेमारी के दौरान टीमों ने कई स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और संदिग्ध सामग्री जब्त की है। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिलने की बात भी सामने आ रही है।

हलकों में हड़कंप, कार्रवाई बढ़ सकती है

EOW–ACB की इस एक्शन के बाद राजस्व विभाग और प्रशासनिक हलकों में खासी बेचैनी और मची हुई है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई और भी विस्तार ले सकती है और आने वाले दिनों में कई और अधिकारियों-कर्मचारियों पर शिकंजा कस सकता है।

Spread the love
Advertisement