Vastu Tips: घर के हर कोना है खास, यहां जानें अलग-अलग दिशाओं में दीपक जलाने से क्या लाभ मिलते हैं

Vastu Tips: वास्तु में घर के हर कोने का अपना अलग महत्व बताया गया है। हर दिशा से जुड़े नियमों का अगर आप पालन करते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि आपको प्राप्त होती है। वहीं वास्तु के अनुसार, घर की किसी भी दिशा में अगर दोष हो तो जीवन में चनौतियां आ सकती हैं। हालांकि, ऊर्जा और ईश्वरीय शक्ति का प्रतीक दीपक घर के अलग-अलग कोनों में जलाने से आपको लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर के किस कोने में दीपक जलाने से आपको क्या लाभ मिलते हैं।

अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों में से 20 के शव परिजनों को सौंपे, 8 का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

पूर्व और पश्चिम दिशा में दीपक जलाने के लाभ

वास्तु के अनुसार अगर आप घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाते हैं तो अकाल मृत्यु नहीं होती और साथ ही आपकी आयु भी बढ़ती है। वहीं पश्चिम दिशा में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Advertisement

उत्तर दिशा और दक्षिण दिशा में दीपक जलाने के लाभ

वास्तु शास्त्र की मानें तो उत्तर दिशा में दीपक जलाने पर घर का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। आपके घर में पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती क्योंकि ये कुबेर की दिशा मानी जाती है। वहीं दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में दीपक जलाने के लाभ

ईशान कोण को ईश्वर की दिशा कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिशा में देवी-देवता निवास करते हैं। इसीलिए घर का मंदिर इसी दिशा में बनाने को कहा जाता है। इस दिशा में दीपक जलाने से घर में समृद्धि आती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद आपको मिलता है।

आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा)  में दीपक जलाने के लाभ

यह दिशा अग्नि देव की मानी जाती है। इस दिशा में अगर आप दीपक जलाते हैं तो अग्नि देवी की कृपा आपको प्राप्त होती है। इस दिशा में दीपक जलाने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होती है।

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला – जांच में मिले 150 संदिग्ध खातेधारक, पूछताछ जारी

नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम दिशा) में दीपक जलाने के लाभ 

यहां दीपक जलाने से आपको वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव आते हैं और घर के लोग नकारात्मकता की चपेट में नहीं आते।

वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा)

वायव्य कोण में दीपक जलाने से आपके अटके हुए कार्य पूरे होते हैं। जीवन में परेशानियां नहीं आतीं। इसके साथ ही शत्रु पक्ष पर भी आप विजय प्राप्त करते हैं।

घर में दीपक जलाने का सही समय 

घर के अलग-अलग कोनों में दीपक जलाने का सबसे सही समय सूर्यास्त के बाद का होता है। इसे प्रदोष काल भी कहा जाता है। इस समय अगर आप घर में दीपक जलाते हैं तो कई तरह के लाभ आप प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement