TI को चूड़ी-साड़ी भेंट करने पहुंचे NSUI नेता पर FIR, मंत्री के बिना हेलमेट चलाने से शुरू हुआ विवाद

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट बाइक चलाने का मामला अब सियासी तकरार में बदल गया है। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक थाना पहुंचे NSUI दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Vivo T4 5G Price Drop: वैलेंटाइन वीक में ₹3000 सस्ता हुआ 7300mAh बैटरी वाला यह फोन, जानें ऑफर्स

दरअसल, 7 फरवरी को NSUI कार्यकर्ता दुर्ग ट्रैफिक थाना पहुंचे थे। उनका कहना था कि जब आम लोगों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान किया जाता है, तो मंत्री के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इसी सवाल को लेकर उन्होंने ट्रैफिक TI युवराज साहू से चर्चा की और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की मांग रखी।

Advertisement

चूड़ी-साड़ी भेंट बनी विवाद की वजह

NSUI नेता अपने साथ भेंट स्वरूप चूड़ी और साड़ी भी लेकर पहुंचे थे, जिसे उन्होंने प्रतीकात्मक विरोध बताया। हालांकि, पुलिस का आरोप है कि इस दौरान ट्रैफिक TI के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसी आधार पर कोतवाली पुलिस ने वरुण केवलतानी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

कांग्रेस का समर्थन, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

इस पूरे मामले पर दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाना और निरीक्षण करना किसी भी जनप्रतिनिधि, खासकर एक मंत्री को शोभा नहीं देता। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।

फिलहाल, मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। एक ओर पुलिस कार्रवाई को सही ठहरा रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी और समान कानून की मांग से जोड़कर देख रहा है।

Spread the love
Advertisement