Fire In Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 में भीषण आग, हॉट मेटल फैलने से मचा हड़कंप

Fire In Bhilai Steel Plant Fire In Bhilai Steel Plant
Fire In Bhilai Steel Plant

Fire In Bhilai Steel Plant :  भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सोमवार देर रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि आधी रात तक धधकती रही और मौके पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।

Fire In Bhilai Steel Plant
Fire In Bhilai Steel Plant

आग लगने की वजह से भारी मात्रा में हॉट मेटल जमीन पर फैल गया, जबकि कई महत्वपूर्ण केबल जलकर खाक हो गए। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के फायर ब्रिगेड दस्ते ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Fire In Bhilai Steel Plant
Fire In Bhilai Steel Plant

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि प्रारंभिक आकलन में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग से मशीनरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को गंभीर क्षति पहुंची है।

Advertisement

Fire In Bhilai Steel Plant
Fire In Bhilai Steel Plant

हादसे के बाद प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से एसएमएस-2 का प्रोडक्शन फिलहाल बंद कर दिया है। तकनीकी टीम द्वारा नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ होगा, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

Fire In Bhilai Steel Plant
Fire In Bhilai Steel Plant

घटना ने एक बार फिर भिलाई स्टील प्लांट में औद्योगिक सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर उत्पादन बहाल किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Spread the love
Advertisement