Fire In Mini Pickup: चलती गाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बचाई स्थिति

Fire In Mini Pickup बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक चलती मिनी पिकअप वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव प्लाजा के पास हुआ, जहां मिनी पिकअप में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Suspicious Death of Couple: पारिवारिक विवाद के बीच पत्नी की हत्या, पति की आत्महत्या से गांव में मातम

गाड़ी में आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप धू-धू कर जलती रही जबकि आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Advertisement

दलित-पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाकर भाजपा से अलग हुए मिश्री लाल यादव

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही कारण की पुष्टि हो सकेगी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Spread the love
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement